कबीर आश्रम तिनपनिया में धूमधाम से मनाई गई संत कबीर साहेब की 628वीं जयंती

Jun 29, 2026 - 20:55
 0  18
कबीर आश्रम तिनपनिया में धूमधाम से मनाई गई संत कबीर साहेब की 628वीं जयंती

कसबा (पूर्णिया)। नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 16 स्थित तिनपनिया कबीर आश्रम में संत कबीर साहेब की 628वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, ध्वजारोहण, सत्संग एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन साध्वी सावित्री देवी एवं महंत सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बाहर से आए संत-महात्माओं एवं वक्ताओं का भव्य स्वागत किया गया।

सत्संग कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में विद्यानंद साहब (कुर्साकांटा), कंचन दासीन (कटिहार) एवं चमन दास ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों, मानवता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेशों को विस्तार से बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में परमेश्वर प्रसाद, अंशु राज, बलदेव प्रसाद शाह, पंकज कुमार, सुभाष कुमार, महेश लाल साह, राजू महतो, देवेश कुमार एवं विकास कुमार सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

संत कबीर जयंती के अवसर पर पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने संत कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम और भाईचारे के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0