आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय, गढ़बनैली में प्रधानाध्यापक जलज लोचन का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
गढ़बनैली (पूर्णिया)। आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय, गढ़बनैली में प्रधानाध्यापक जलज लोचन के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदय कुमार राही, सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा पाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुभाष कुमार साह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिठू यादव, डॉ. मधुर कुमार, डॉ. नीलू भगत, बमबम साह, डॉ. अभिनंद कुमार, डॉ. गौतम साहनी, मो. नकीम भारती तथा नवल राय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार उर्फ पप्पू एवं राजेश रोशन ने किया।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जलज लोचन ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग को जाता है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और विद्यार्थियों के स्नेह के कारण आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय प्रखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में अपनी अलग पहचान बना सका। विद्यालय परिवार से मिले प्रेम और सम्मान को वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने जलज लोचन के लंबे शैक्षणिक जीवन, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं विद्यालय के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक ए. मिश्रा, बेनियम वर्मा, सीड फाउंडेशन के युगल किशोर, उत्तम कुमार, मोनी मित्र, यूनिसेफ से कर्मवीर, जनमत फाउंडेशन के शौर्य राय, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी, शिक्षक आदित्य प्रकाश, चंदन कुमार, शारदा कुमारी, फरहत नसरीन, सत्यभामा कुमारी, पूनम कुमारी, कुणाल गुप्ता, प्रेम वर्मा, पुतुल गुप्ता साह सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षाकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने प्रधानाध्यापक जलज लोचन को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0